Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अगले 5 दिनों तक झमाझम होगी बारिश, आंधी-तूफान चलने की भी संभावना
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 21 से 25 जुलाई तक हरियाणा में आधे हिसार में व उत्तरी जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, जींद, कैथल व वर्षा की संभावना बन रही है। इनमें से एक दो स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है।
बता दे की हिसार में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 177.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि हिसार में इस अवधि में 105.6 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होती है। इस बार सामान्य से 68 मिलीमीटर अधिक वर्षा हुई है। वहीं, आगामी दिनों में भी हिसार में वर्षा के आसार बन रहे है। जिससे यह आंकड़ा ओर भी बढ़ सकता है।
पर्याप्त वर्षा से फसलों को पानी मिलेगा, जिससे सिंचाई की लागत कम होगी और किसानों को राहत मिलेगी। बारिश से मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जो फसलों के विकास के लिए आवश्यक है। इससे फसलों की पैदावार बढ़ सकती है।Haryana Weather Update
आज से हरियाणा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय
मानसूनी हवाएं हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। वहीं 21 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। जिसकी वजह से उत्तरी जिलों में अधिक वर्षा की संभावना है। तलहटी वाले क्षेत्रों में अधिक वर्षा से नदियों में उफान भी आ सकता है।
तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
वहीं, इस दौरान 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। हिसार में रविवार को आंशिक बादलवाही और तापमान में हल्की बढ़त से उमस भरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को परेशान होना पड़ा। रविवार को हिसार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार समेत अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।Haryana Weather Update