Movie prime

Haryana Weather: हरियाणा में 16 मई से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में जमकर होगी बारिश

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज एवं चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
 
Haryana Weather: हरियाणा में 16 मई से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में जमकर होगी बारिश

Haryana Weather Update : हरियाणा पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी ने आमजन का जीवन को काफी परेशान कर रखा है।  वहीँ गर्मी से जरूर राहत मिली है।  बता दे की हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज एवं चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

16 मई से फिर बदलेगा हरियाणा में मौसम 


 अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिलेगी। 16 से 18 मई तक प्रदेश के जिन जिलों में बरसात होगी।  Haryana Weather Update

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

उनमें मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल है। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम साफ रहेगा।Haryana Weather Update
 

तापमान में बढ़ोतरी 

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी और नूंह रहा। नूंह (एडब्ल्यूएस) और भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।