Movie prime

अगले 48 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश के व्रजपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट 

मानसून आने से मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया की 12 से 17 जून तक के लिए तेज बारिश और आंधी-तूफान होने के संकेत है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, जबकि उत्तर भारत में हीटवेव और गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है।
 
अगले 48 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश के व्रजपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट 

Heavy Rain Alert : देशभर में हुई मानसून की शुरुआत। मानसून आने से मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया की 12 से 17 जून तक के लिए तेज बारिश और आंधी-तूफान होने के संकेत है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, जबकि उत्तर भारत में हीटवेव और गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है। आइए जानते है की किन इलाको में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

दक्षिण और पश्चिम भारत में बेहद भारी बारिश का अलर्ट


कोंकण, गोवा, कोस्टल और इंटीरियर कर्नाटक (Wheather Update)के इलाकों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। केरल और माहे में 14 से 16 जून के बीच तेज बारिश और तूफानी हवाओं के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।Heavy Rain Alert

 

तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र में भी बारिश का प्रकोप

12 से 17 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लगातार(Wheather Update) भारी बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 12 से 15 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत है। इन इलाकों में वज्रपात और तेज तूफानी झोंकों से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।Heavy Rain Alert

महाराष्ट्र में भारी वर्षा और 70 किमी/घंटा की आंधी का अनुमान
मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र (Wheather Update)और मराठवाड़ा में 12 से 17 जून तक भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई है। 12 से 14 जून के बीच इन क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो बाढ़, पेड़ों के गिरने और यातायात बाधित होने जैसी घटनाओं का कारण बन सकती हैं।Heavy Rain Alert

पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश की चेतावनी


नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और(Wheather Update) अरुणाचल प्रदेश में भी 12 से 17 जून के बीच रुक-रुक कर तेज बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है। बिजली गिरने और तूफानी हवाओं को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।Heavy Rain Alert

उत्तर भारत में गरज-चमक और लू का दोहरा असर
उत्तराखंड में 12 से 17 जून तक भारी बारिश का (Wheather Update)अनुमान है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 13 से 17 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में 14 से 17 जून के दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफानी हवाएं चल सकती हैं।Heavy Rain Alert

हीटवेव और गर्म रातें बढ़ा सकती हैं परेशानी
जहां एक ओर दक्षिण भारत में बारिश हो रही है, (Wheather Update)वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव यानी लू चलने की संभावना बनी हुई है। बिहार और असम-मेघालय में उमस और चिपचिपी गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, (Wheather Update)पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में गर्म रातों (Warm Night) से लोग बेचैन हो सकते हैं।Heavy Rain Alert

समुद्री क्षेत्रों में भी अलर्ट, मछुआरों को चेतावनी
अरब सागर, लक्षद्वीप, तमिलनाडु-आंध्र तट, केरल और (Wheather Update)श्रीलंका के तटीय इलाकों में 45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। यह सतर्कता जिंदगी (Wheather Update)की सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है।Heavy Rain Alert