अगले 72 घंटे हरियाणा में होगी अति भारी बारिश, इन जिलों में पैदा होंगें बाढ़ जैसे हालात, तुरंत चेक करें मौसम विभाग का ये अपडेट
वहीँ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई जिलों झमाझम बारिश होगी। सूबे में जन्माष्टमी के बाद बारिश कम होगी।
Haryana Geavy Rain Alert : हरियाणा में एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों की गर्मी और हुमस भरे मौसम से अब निजात मिलने वाला है। जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। बता दे की इस बार हरियाणा में मानसून काफी हद तक मेहरबान रहा है। कई जिलों में बारिश से बढ़ जैसे हालत पैदा हो गए थे। अब एक बार फिर हरियाणा में मौसम बदलने वाला है।
आज पांच जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ( Yellow Alert ) है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल शामिल है। जिसमे बारिश के आसार जताये जा रहे है।
अगले 72 घंटों में भारी बारिश
बीते दिन मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, कैथल, फरीदाबाद जिलों में बारिश हुई। इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
वहीँ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई जिलों झमाझम बारिश होगी। सूबे में जन्माष्टमी के बाद बारिश कम होगी।
इन जिलों में अलर्ट जारी
- 14 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है।
- 15 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश का यलो अलर्ट है।
- 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है।