Haryana Ka Mousam : हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD ने अभी अभी जारी किया अलर्ट
Haryana Ka Mousam: हरियाणा में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दे की हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) का रुख फिर बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार बता दे की अगले कुछ समय में अंबाला और पंचकूला में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
आज तीन जिलों में येल्लो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज येलो अलर्ट जारी किया है, जारी अलर्ट के अनुसार अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अनुमान है।
हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम ?
कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश की संभावना है।
8 अगस्त को हरियाणा का मौसम
शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, दादरी, जींद, कैथल, पंचकूला में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
9 अगस्त को हरियाणा का मौसम
शनिवार को भी कई जिलों बारिश की संभावना है। मौसम के बदलने से हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।