Movie prime

Hisar-Chandigarh Flight Shedual : कल हिसार एयरपोर्ट से पहली बार चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट, जानें टाइमिंग और किराया

 सी.ई.ओ. ने बताया कि चंडीगढ़-हिसार के बीच एलायंस एयर ए.टी. आर.-72 सीटर का संचालन कर रहा है। यह फ्लाइट चंडीगढ़-हिसार ( Hisar Airport) के बीच सप्ताह में सिर्फ दो दिन संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट सोमवार व शुक्रवार को चंडीगढ़-हिसार के बीच उड़ान भरेगी, जिसको लेकर एयरलाइंस ने बुकिंग शुरू कर दी है।Hisar Airport

 
Hisar-Chandigarh Flight Shedual : कल हिसार एयरपोर्ट से पहली बार चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी फ्लाइट, जानें टाइमिंग और किराया

Hisar Airport : चंडीगढ़ -हिसार के बीच नई फ्लाइट का संचालन सोमवार से किया जाएगा, जिसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ए, टी.आर.-72 सीटर को सप्ताह में 2 दिन के लिए स्लॉट जारी किया है। शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अब हिसार के लिए कनैक्टिविटी के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट देश के 18 राज्यों से जुड़ गया है। 
 

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय वर्मा ने बताया कि हिसार फ्लाइट ( Hisar Airport) के लिए स्लॉट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हमारी कोशिश है कि एयरलांइस अयोध्या व नांदेड साहिब के लिए फ्लाइट शुरू करें, जिसके लिए एयरलाइंस के साथ लगातार बात चल रही है, उम्मीद है कि इन दोनों धार्मिक स्थलों के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।Hisar Airport

Hisar Airport सप्ताह में दो दिन उड़ान 

 सी.ई.ओ. ने बताया कि चंडीगढ़-हिसार के बीच एलायंस एयर ए.टी. आर.-72 सीटर का संचालन कर रहा है। यह फ्लाइट चंडीगढ़-हिसार ( Hisar Airport) के बीच सप्ताह में सिर्फ दो दिन संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट सोमवार व शुक्रवार को चंडीगढ़-हिसार के बीच उड़ान भरेगी, जिसको लेकर एयरलाइंस ने बुकिंग शुरू कर दी है।Hisar Airport

जानें टाइमिंग और किराया

  • चंडीगढ़ से हिसार के लिए उड़ान दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर भरी जाएगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट हिसार पहुंचेगी।
  • वहीं हिसार से चंडीगढ़ ( Hisar To Cahndigadh) के लिए एलायंस एयर की उड़ान दोपहर 4 बजकर 55 मिनट पर भरेगी और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  • हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान अवधि लगभग 1 घंटा और चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान 1 घंटा 10 मिनट की होगी।
  • इसके लिए 1449 रुपए से 1704 रुपए फेयर रखा गया है, हालांकि फ्लाइट की बुकिंग फ्लैक्शी फेयर के आधार पर तय किया जाता है।Hisar Airport