Movie prime

Live Weather Update: अगले कुछ घंटों में हरियाणा-पंजाब के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ताज़ा अपडेट 

आंधी-तूफान की भी भविष्यवाणी, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल 

 
live weather update

Live Weather Update: अगले कुछ घंटों में हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।  मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अगले कुछ घटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 

इसके साथ ही, पंजाब के मानसा, बठिंडा, लुधिअना जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश पड़ने की उम्मीद है। 

हरियाणा के सिरसा जिले के कुछ क्षेत्रों में और मानसा जिले के कुछ क्षेत्रों में बादलों ने डेरा लगा लिया है। तेज हवाएं भी चलने लग गई हैं । मौसम भी सुहावना हो चूका है। 

इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि, अगले कुछ समय में इन इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती हैं, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट  दर्ज होगी।