Movie prime

New Bypass : MP में इस जिले के किसान होंगें मालामाल! 4-लेन होगा यह बायपास, बनेंगे 9 नए ब्रिज, 701 करोड़ का आएगा खर्च 

आसपास की जमीन वाले किसान मालामाल होने वाले है।  अब तक टेंडर होने के बाद भू-अर्जन की कवायत तेज हो गई है। 19.81 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर किसानों से जमीन के लिए अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति मांगे जा रहे हैं।
 
"four lane construction, hindi news, mp news, mprdc, patrika news, Simhastha bypass

MP New Baypass Project : MP के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।  बता दे की सिंहस्थ बायपास को फोरलेन में बदलने के लिए टेंडर से पहले भू-अर्जन की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके बाद जिले के साथ अन्य जिलों को भी इसका भरपूर लाभ मिलने वाला है और हमेशा के लिए ट्रेफिक के झंझट से निजात मिलने वाली है।  

किसानों की जमीन के लिए मांगें गए आवेदन 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इसके निर्माण से पहले आसपास की जमीन वाले किसान मालामाल होने वाले है।  अब तक टेंडर होने के बाद भू-अर्जन की कवायत तेज हो गई है। 19.81 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर किसानों से जमीन के लिए अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति मांगे जा रहे हैं। टेंडर से पहले भीनी अधिग्रहण को लेकर अधिकारीयों का मानना है की इससे निर्माण करने में दिक्कत नहीं आएगी।

2028 तक पूरा होगा निर्माण कार्य 

मिली जानकारी के औसर बता दे की सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सिंहस्थ बायपास को फोरलेन में तब्दील करने की स्वीकृति मिली है। मप्र सड़क विकास कॉर्पोरेशन ने मार्ग फोरलेन करने के लिए डीपीआर बना चुका है। इसके निर्माण में करीब 701 करोड़ रुपए की लागत का निर्धारण किया गया है

9 ब्रिज बनेंगे

अधिक जानकारी के लिए पाठकों को बता दे की पुरे मार्ग पर 29 कल्वर्ट, 26 माइनर ब्रिज, 8 इंटरचेंजेस स्ट्रक्चर का निर्माण होगा। सिंहस्थ बायपास के फोरलेन में तब्दील करने में 9 ब्रिज बनाए जाएंगे तो 3 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा।


सिंहस्थ बायपास के फोरलेन करने से पहले भू-अर्जन कर रहे हैं। नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। भू-अर्जन पहले होने से निर्माण करने में परेशानी नहीं आएगी।- एसके मनवानी, संभागीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी