Movie prime

New Fourlane Highway : बिहार की अचानक चमक उठी किस्मत, 875 KM नेशनल हाईवे के लिए 33,464 करोड़ की केंद्र से मंजूरी, नए फोरलेन भी बनेंगे

सड़क निर्माण मंत्री ने बताया कि वार्षिक कार्य योजना के तहत स्वीकृत योजना के अनुसार 380 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों को 4 लेन में विकसित किया जाना है।Bihar New Fourlane Highway

 
Bihar road development, National Highway projects Bihar, नितिन नवीन, Nitn Gadkari, Gandak River bridge construction, Kamala River bridge, Road construction projects in Bihar

Bihar New Fourlane Highway : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार में 875 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास के लिए 33,464 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी।

उन्होंने कहा कि बिहार को किसी वित्तीय वर्ष में पहली बार इतनी बड़ी राशि मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कार्य योजना को भी मंजूरी दी गई है। वार्षिक योजना के तहत गंडक नदी पर दो बड़े पुल और कमला नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण किया जाना है।Bihar New Fourlane Highway

सड़क निर्माण मंत्री ने बताया कि उपरोक्त स्वीकृत परियोजनाओं में गंडक नदी पर बगहा और पटजिरवा में दो प्रमुख पुलों और कमला नदी पर एक प्रमुख पुल का निर्माण शामिल है। इन पुलों के निर्माण से आम नागरिकों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा और यह बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

380 किलोमीटर लंबी सड़कों को 4 लेन में विकसित किया जाएगा 


सड़क निर्माण मंत्री ने बताया कि वार्षिक कार्य योजना के तहत स्वीकृत योजना के अनुसार 380 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों को 4 लेन में विकसित किया जाना है।Bihar New Fourlane Highway

ये होंगें मुख्य मार्ग 

इसमें राम जानकी मार्ग का मशरख-चकिया-शिवहर-सीतामढ़ी-भिठ्ठामोड तक (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227ए एवं 227),

 बरियारपुर से जमुई होते हुए देवघर के पास बिहार सीमा तक (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333), 

अरवल-जहानाबाद-बिहारशरीफ (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33) एवं बेतिया से बगहा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 727) आदि सड़क प्रमुख हैं। 

इसके अतिरिक्त सीतामढ़ी-चिरांत (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 122ए), 

समस्तीपुर-दरभंगा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 322),

 हरिहरगंज औरंगाबाद नौबतपुर पथांश (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 139) तथा बरबीघा जमुई-बांका ढाका मोड़ (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333ए) का पेभ्ड सोल्डर के साथ 2 लेन में चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा।Bihar New Fourlane Highway

 इस स्वीकृत कार्य योजना में 18 आरओबी का निर्माण भी शामिल किया गया है।

नितिन गडकरी से की मुलाकात 


सड़क निर्माण मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार के लिए कार्य योजना पर चर्चा करने के लिए 7 मई को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी, जिसे मंजूरी दे दी गई है। मैं श्री गडकरी का आभारी हूं।Bihar New Fourlane Highway