Movie prime

New Railway Line : बिहार में इन शहरों के बिच बिछेगी दो नई रेलवे लाइन, खर्च होंगें 3589 करोड़ रूपए

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के लोगों को तोहफा देते हुए दो बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी दी है। इसमें 95 किलोमीटर लहेरियासराय तक बनने वाली नई रेल लाइन के लिए 2376 करोड़ की मंजूरी दी है। इस राशि से कोशी नदी पर एक हाई लेबल पुल के साथ साथ 14 बृहत पुल, 41 छोटे पुल तथा 72 अंडरपास बनेंगे। 10 स्टेशन बनाए जाएंगे।
 
New Railway Line : बिहार में इन शहरों के बिच बिछेगी दो नई रेलवे लाइन, खर्च होंगें 3589 करोड़ रूपए

Bihar New Railway Line : रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। दूर दराज के क्षेत्र में यातायात सुविधा देने के लिए रेलवे द्वारा नई रेलवे लाइन डाली जा रही है। इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने बिहार में दो नई रेलवे लाइन बनाने की सहमति जताई है। अगर यह दो रेलवे लाइन बनती है तो बिहार के लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में ही बिहार का दौरा किया था। जहां पर रेल अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां पर लहेरियासराय से सहरसा तक लगभग 95 किलोमीटर व लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर तक 66 किलोमीटर तक नई रेलवे लाइन बनाने की सहमति बनी है। जहां पर रेल मंत्री ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इन रेलवे लाइन बनाने के लिए सर्वे करने के आदेश दिए है। 

इन दो रेलवे लाइन को दी मंजूरी 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के लोगों को तोहफा देते हुए दो बड़ी परियोजनाओं की मंजूरी दी है। इसमें 95 किलोमीटर लहेरियासराय तक बनने वाली नई रेल लाइन के लिए 2376 करोड़ की मंजूरी दी है। इस राशि से कोशी नदी पर एक हाई लेबल पुल के साथ साथ 14 बृहत पुल, 41 छोटे पुल तथा 72 अंडरपास बनेंगे। 10 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसकी कुल लंबाई में 70 किलोमीटर दरभंगा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन पर खर्च होंगे 1213 करोड़

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लहेरियासराय से मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन को मंजूरी दी है। इस रेलवे लाइन के निर्माण के लिए 1213 करोड़ की मंजूरी दी गई है। 66 किलोमीटर रेलवे लाइन पर चार स्टेशन तथा तीन हॉल्ट बनेंगे। जिसमें निर्माणाधीन एम्स के निकट बनने वाले स्टेशन से बांग्लादेश बॉर्डर के अररिया किशनगंज पूर्णिया कटिहार से आने वाले लोगों को एम्स में इलाज के लिए सुविधा होगी।