RBSE Result 2025 Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं नतीजों पर सुबह-सुबह आया ताजा अपडेट
यहां कर सकेंगे चेक
RBSE Result 2025 Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) बहुत जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। छात्र और अभिभावक बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों ने 12वीं के बाद आगे की तैयारी भी करनी है, कुछ अभी शुरू कर चुके, कुछ नतीजों के बाद करेंगे।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने का अनुमान है। बोर्ड ने परिणाम को लेकर फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
इस दिन RBSE Result 2025 आने का अनुमान:
RBSE Result 2025 मई महीने के तीसरे हफ्ते तक कक्षा 12वीं के नतीजे आने का अनुमान है। 10वीं के नतीजे मई महीने के आखिरी हफ्ते में आ सकते हैं। छात्र और अभिभावक जो भी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं,उन्हें सलाह दी जाती है कि या तो हमारी वेबसाइट या फिर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट के लिए रेगुलर विजिट करते रहें।
इस लिंक पर देखें डायरेक्ट रिजल्ट:
rajeduboard.rajasthan.gov.in
इस दिन हुई थी परीक्षा:
RBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 6 मार्च, 2025 से शुरू हुई थी और 7 अप्रैल, 2025 को खत्म हुई थी। दूसरी तरफ, कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च, 2025 को शुरू हुई थी और 4 अप्रैल, 2025 को खत्म हुई थी।
RBSE Result 2025 कैसे चेक करें?
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद "RBSE 10th Result 2025” या “RBSE 12th Result 2025” पर क्लिक करें
- रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन दबाएं
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाए देगा
- अपने परिणाम का प्रिंट आउट लेलें।