Kal Ka Mousam : बंगाल की खाड़ी से उठेगा नया सिस्टम, IMD ने जारी किया इन राज्यों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
Kal Ka Mousam : देशभर में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने क मिलेगा। बता दे कि प्रदेश में मौसम से एक ओर जहां मॉनसून की विदाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अब एक बार फिर कई राज्यों को लेकर IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानतें हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...
बता दे कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने के कारण भीषण तबाही हुई है। महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई।Kal Ka Mousam
भारत मौसम विभाग के अनुसार, म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 25 सितंबर के आसपास एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है।Kal Ka Mousam
इसके प्रभाव से, ओडिशा में 23-26 के दौरान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर 24-26 सितंबर के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।Kal Ka Mousam