Movie prime

Weather Alert: राजस्थान, हरियाणा समेत इन राज्यों में हीट वेव का तांडव जारी, इस दिन से बारिश के आसार 

IMD ने जारी किया ताज़ा अपडेट 

 
weather alert

Weather Alert: मौसम विभाग ने आज यानी कि मंगलवार को देश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल, नागालैंड, मिजोरम, ओडिशा, कर्नाटक और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। इसके दूसरी तरफ, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। 

राजस्थान का आज मौसम:
IMD के अनुसार, राज्य में सिर्फ हनुमानगढ़ और प्रतापगढ़ को छोड़कर बाकी दूसरे शहरों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विभाग के आज राजस्थान के 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 

इस दिन रहत मिलने की संभावना:
मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी कि 30 अप्रैल और 1 मई से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटीज देखें को मिल सकती हैं। इन राज्यों में अधेड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 

जाने अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
- 30 अप्रैल, 2025: मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्यप्रदेश में हीट वेव की चेतावनी जारी है। गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में तेज लू चलेगी। त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, केरला, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, और नागालैंड में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 
- 1 मई, 2025: राजस्थान, गुजरात, पंजाब में लू का अलर्ट है।  त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, केरला, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, और नागालैंड में तेज बारिश के आसार हैं। 
- 2 मई, 2025: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसके चलते, राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक तेज आंधी चलने की संभावना है।