Movie prime

Weather Update : हरियाणा में अचानक बदला मौसम का रुख,  कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट 

बीते दिन राज्य में बारिश नहीं हुई, लेकिन कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आज तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन 21 और 22 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।
 
Weather Update : हरियाणा में अचानक बदला मौसम का रुख,  कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट 

Haryana Wheather Update: हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पंचकूला जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि बीते दिन राज्य में बारिश नहीं हुई, लेकिन कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आज तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन 21 और 22 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

21 जुलाई को सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है।

22 जुलाई को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

इस बार हरियाणा में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यमुनानगर में सबसे अधिक 412.8 मिमी और कैथल में सबसे कम 90.4 मिमी बारिश हुई है।