Movie prime

बड़ा बाजार क्षेत्र अनियंत्रित मिनी बस ने कई लोगो को लिया चपेट में,तीन घायल अस्पताल में भर्ती

 
बड़ा बाजार क्षेत्र अनियंत्रित मिनी बस ने कई लोगो को लिया चपेट में,तीन घायल अस्पताल में भर्ती
कोलकाता खबर:- महानगर कोलकाता के भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार क्षेत्र में सड़क हादसे ने तीन लोग घायल। मिली हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कलाकार कलाकार स्ट्रीट और महात्मा गांधी मोड़ पर ये हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक मिनी बस के ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर एक बाइक और कई लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। फिर सड़क किनारे पड़े बेरिकेट से टकराकर रुक गयी। जिसमे तीन लोग के घायल होने की खबर आ रही है। जिसमे एक महिला गंभीर घायल बताई जा रही है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगो और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है