Movie prime

DA HIKE : हरियाणा के इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA बढ़ोतरी का आदेश जारी, सैलरी में होगी बंफर बढ़ोतरी 

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मिशन निदेशक, एनएचएम हरियाणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह लाभ तीन चरणों में दिया जाएगा।एनएचएम कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।
 
Haryana NHM employees, DA hike order, Haryana Government, NHM DA Hike, Haryana News

Haryana Goverment Employees DA Hike :  हरियाणा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मिशन निदेशक, एनएचएम हरियाणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह लाभ तीन चरणों में दिया जाएगा।एनएचएम कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

 उनका कहना है कि वे लंबे समय से इस फैसले की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब उनकी मांग आंशिक रूप से पूरी हुई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह राहत लंबे संघर्ष और न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद संभव हो सकी है। DA Hike 

1 जनवरी 2024 से: डीए 230% से बढ़ाकर 239% किया जाएगा।

इस निर्णय से एनएचएम के लगभग 14,000 से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। DA Hike 

सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बढ़ा हुआ डीए फिलहाल उन्हीं कर्मचारियों को दिया जाएगा जिन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी, या फिर ऐसे मामलों में याचिकाकर्ता हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में अदालत का कोई विपरीत आदेश आता है, तो कर्मचारियों को दी गई राशि वापस करनी पड़ सकती है। DA Hike