Gold Price Today: सोने की कीमतों ने फिर दिया बड़ा झटका, 32.82 प्रतिशत महंगे हुए रेट, जानें आज 22 , 24 कैरेट का मार्किट रेट
शुद्ध सोने के बाद 22 कैरेट जेवराती सोना भी एक लाख रुपये की कगार पर है। इस साल 24 कैरेट सोना 32.82 प्रतिशत और जेवराती सोना 32.69 प्रतिशत महंगा हुआ है। शुक्रवार को सोने में 500 रुपए प्रति दस ग्राम तेजी रही। इस माह सोना 3 फीसदी चढ़ा है।Gold Price
Gold Price Today 10 August 2025 : सोना अब धीरे धीरे आमजन कि पहुँच से बाहर होता हुआ नजर आ रहा है। टैरिफ वार में तपकर शुद्ध सोना 1,04,000 और जेवराती सोना 97,000 रुपए/10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जिसके बाद मिडिल क्लास फैमली के सपनो पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।
बता दे कि लोग शादी विवाह के लिए सोने के दामों में गिरावट का इंतजार कर रहे है, लेकिन सोना लगातार हाई बनाता जा रहा है। जिसका असर अब मार्किट में भी दिखाई देने लगा है।
शुद्ध सोने के बाद 22 कैरेट जेवराती सोना भी एक लाख रुपये की कगार पर है। इस साल 24 कैरेट सोना 32.82 प्रतिशत और जेवराती सोना 32.69 प्रतिशत महंगा हुआ है। शुक्रवार को सोने में 500 रुपए प्रति दस ग्राम तेजी रही। इस माह सोना 3 फीसदी चढ़ा है।Gold Price
दिसंबर, 2024 के अंत में 24 कैरेट सोना 78,300 तथा 22 कैरेट सोना 73,100 रुपये 10 ग्राम था। जनवरी में सोना सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत चढ़ा। मई में शुद्ध सोना मामूली नीचे रहा, लेकिन जेवराती सोना हर माह महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 25,700 रुपए तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 23,900 रुपए चढ़ चुका है।
जनवरी से अब तक सबसे लंबा तेजी का दौर
24 कैरेट सोने में सबसे लंबी तेजी 8 से 12 अप्रैल तक रही। इस दौरान 24 कैरेट सोना 5,800 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ। जबकि 22 कैरेट सोना 5,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हुआ।
जनवरी से अब तक सबसे लंबा गिरावट का दौर
24 कैरेट सोने में 3 से 8 अप्रैल तक लंबी गिरावट रही। इस दौरान 3,400 रु/ 10 ग्राम गिरावट रही। 22 कैरेट सोने में सबसे लंबी गिरावट का दौर 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक रहा। इस दौरान कीमत 3,300 रुपए प्रति 10 ग्राम घटी।
कच्चे तेल की कीमत बढ़ना
जिन निवेशकों ने सही समय पर निवेश किया, उन्हें लाभ हुआ, लेकिन गलत समय पर बाजार में उतरने वालों को नुकसान उठाना पड़ा। कई निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जैसे डिजिटल और कागजी विकल्पों का रुख किया।
दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 94,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।Gold Price
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोने की कीमत 94,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 94,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,03,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,03,360 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोने की कीमतें 94,750 पर पहुंच गई हैं।
आज जयपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 9,385 रुपये प्रति ग्राम है, और 24 कैरेट सोने का भाव 10,234 रुपये प्रति ग्राम है