Movie prime

Gold Price: सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई के स्तर पर, फटाफट देखिए कोलकाता, बिकानेर सहित बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

अगर आप आज सोना खरीदने  जा रहे हैं, तो अपना विचार टाल सकते हैं। क्योंकि सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले कुछ समय तक सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है। आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन 11 अप्रैल को सोने के दामों में ऐतिहासिक बढ़त देखने को मिली।
 
GOLD PRICE UPDATE
देखिए कोलकाता, बीकानेर शहीद देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

 Gold Price Update: देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल 11 अप्रैल को सोने के दामों में बड़ी बढ़त देखने को मिली। सोने की कीमतें 11 अप्रैल को  बड़ी बढ़त के साथ अपने ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के पीछे मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वार को माना जा रहा है। वर्तमान में बाजार में चल रही अनिश्चितताओं के बीच लोग सोने में सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। जिसके चलते बंपर खरीदारी होने के कारण सोने के दामों में यह तेजी देखने को मिली है। 

अगर आप आज सोना खरीदने  जा रहे हैं, तो अपना विचार टाल सकते हैं। क्योंकि सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले कुछ समय तक सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है। आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन 11 अप्रैल को सोने के दामों में ऐतिहासिक बढ़त देखने को मिली।

सोने के दाम इस सप्ताह लगभग 6000 रुपए की तेजी के साथ 95000 पार पहुंच चुके हैं। सोने की कीमतों ने शुक्रवार को अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को छूने के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम वर्तमान में 96000 प्रति 10 ग्राम पार भी पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला।

देखिए कोलकाता, बीकानेर शहीद देश के बड़े शहरों में सोने का भाव

देश के बड़े शहरों में सोने के भाव की बात करें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने के दाम 87,850 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95,820 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। 

कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमतें 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमतें 95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। कोलकाता में लगातार हो रही सोने की कीमतों में बढ़ोतरी से अब यह स्वर्ण धातु आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रही है।

मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

राजस्थान प्रदेश के बीकानेर शहर में आज सोने के भाव की बात करें तो 22 कैरेट सोने के दाम 88  हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं 24 कैरेट सोने कीमतों की बात करें तो आज 94,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।