Gold-Silver Price Crash: राजस्थान में सोने चांदी के गिरे जबरदस्त दाम, जानें नई कीमतें
Gold Rate Today: अगर आप आज सोने चांदी की खरीदारी करने जा रहे है , तो बता दे की सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले हफ्ते में भी तक़रीबन 1850 रूपए की गिरावट देखने को मिली थी। वहीँ आज सोमवार को सूर्य की पहली किरण के साथ सोना सस्ता हुआ है। वहीँ चांदी की कीमतों में एकबार फिर से गिरावट दिखी है। 16 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। चलिए जानते है आज देश के बड़े शहरों में सोने चांदी के नए रेट
ये हैं सोने के ताजा रेट
जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 15,659 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 131 रुपए की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,355 रुपए प्रति ग्राम है, जो 120 रुपए सस्ता हुआ है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 11,748 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है और इसमें 98 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की स्थिति के चलते सोने के दाम नीचे आए हैं। जयपुर में सोने की मांग हमेशा से मजबूत रही है और यहां के भाव देश के अन्य बड़े शहरों के लगभग समान रहते हैं, हालांकि पश्चिम भारत के कुछ शहरों की तुलना में थोड़ा अंतर देखा जाता है।
चांदी के भी गिरे दाम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। जयपुर में आज चांदी 268 रुपए प्रति ग्राम। वहीं एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,68,000 रुपए है, जिसमें 7,000 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

