लो जी आ गई Good News! सोना खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका! सोने में होगी बंपर गिरावट!
जाने कितने रह जाएंगे दाम?
Gold Rates: हमारे देश में सोने के महत्व को बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। महिलाओं को सोने के आभूषण विशेष रूप से पसंद आते हैं। हाल के दिनों में मध्यम वर्ग सोने को सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं बल्कि निवेश के अवसर के रूप में भी देख रहा है। यही कारण है कि बहुत से लोग सोना खरीदने में रुचि रखते हैं। लेकिन, कीमत को देखते हुए स्थिति निराशाजनक है। 10 ग्राम सोने की कीमत करीब एक लाख रुपये तक पहुंच गई है।
हालांकि, सोने की कीमत को लेकर चिंतित लोगों के लिए राहत की बात यह है कि आने वाले समय में सोने की कीमत में कमी आने की संभावना है।
क्वांट म्यूचुअल फंड का अनुमान है कि सोने की कीमतें अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं और अगले दो महीनों में डॉलर के लिहाज से इनमें 12-15 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।
अमेरिका स्थित मॉर्निंगस्टार ने भी कहा कि कुछ वर्षों में सोने की कीमतों में 38 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।
आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति की चिंताओं और भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोने की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई है। निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित परिसंपत्ति के रूप में देखा है, विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में शुरू हुए व्यापार विवादों के बीच।
जब से लोगों ने अधिक सोना जमा करना शुरू किया है, तब से इसकी कीमत बहुत बढ़ गई है। हालांकि, "मई के पहले सप्ताह में अक्षय तृतीया के बाद कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। 15 मई को यह 92,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।"