Movie prime

Hardik Pandya Watch Cost : हार्दिक पांड्या ने पहनी एशिया कप की प्राइज मनी से भी महंगी घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगें आपके होश 

सेशन के दौरान रिचर्ड मिल आरएम 27-04 की घड़ी को पहनकर हार्दिक खेलने उतरे थे। इस घड़ी की कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया है, क्योंकि इसकी कीमत एशिया कप की प्राइज मनी से करीबन 8 गुना ज्यादा बताई जा रही है।Hardik Pandya Watch
 
Hardik Pandya, Hardik Pandya Watch, Richard Mille RM 27-04 wristwatch, Hardik Pandya watch Cost,Asia Cup 2025,

Hardik Pandya Watch Cost: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2025 से पहले हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान हाथ उनके नए हेयरस्टाइल और उनकी घड़ी की वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है। एशिया कप 2025 से पहले हार्दिक पांड्या ने अपने बालों को ग्रे शेड में कराया है।

 

वहीं, ब्लैक दाढ़ी के साथ वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रैक्टिस सेशन के दौरान रिचर्ड मिल आरएम 27-04 की घड़ी को पहनकर हार्दिक खेलने उतरे थे। इस घड़ी की कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया है, क्योंकि इसकी कीमत एशिया कप की प्राइज मनी से करीबन 8 गुना ज्यादा बताई जा रही है।Hardik Pandya Watch

 

दरअसल, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आगाज 9 सितंबर से अबूधाबी में होना है, जहां अफगानिस्तान का मुकाबला हांगकांग से होगा। एक दिन बाद 10 सितंबर को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी। उनका सामनी यूएई से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।Hardik Pandya Watch

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप जीतने वाली टीम को करीब 2.6 करोड़ रुपये की इनाम राशि मिलेगी। वहीं, एशिया कप की प्राइज मनी के बीच हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत की खूब चर्चा हो रही है।Hardik Pandya Watch

हार्दिक (Hardik Pandya Watch Cost) को प्रैक्टिस सेशन के दौरान रिचर्ड मिल आरए 27-04 घड़ी पहने देखा गया था। इस घड़ी का वजन 30 ग्राम के करीब है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के करीब हैं। बता दें कि ये घड़ी खासतौर पर टेनिस लीजेंड राफेल नाडल के लिए बनाई जाती हैं, इसलिए इसे राफेल नडाल एडिशन भी कहते हैं।