Movie prime

Home Loan : होम लोन हो जाएगा ब्याज फ्री, अपनाएं यह स्मार्ट रणनीति 

20 साल के लिए 8.5% की ब्याज दर पर 30 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं। आपकी मासिक ईएमआई 26,035 रुपए बनती है। 20 वर्षों के दौरान आप 30 लाख मूलधन समेत 62.5 लाख रुपए का भुगतान करते हैं। अब स्मार्ट रणनीतियों का असर देखें
 
Home Loan : होम लोन हो जाएगा ब्याज फ्री, अपनाएं यह स्मार्ट रणनीति 
ईएमआई की 17 प्रतिशत एसआईपी शुरू करें

Home Loan : होम लोन अपने घर का सपना पूरा करने का अहम साधन है। अधिकतर परिवारों के लिए ये उनके जीवन का सबसे बड़ा कर्ज होता है। ये उन्हें सपनों का घर खरीदने में मदद करता है, लेकिन लंबी अवधि और भारी ब्याज अक्सर बड़ा बोझ बन जाता है। लेकिन कुछ स्मार्ट रणनीतियां अपनाकर न केवल ये कर्ज जल्द चुकाया जा सकता है बल्कि इस लोन को ब्याज फ्री भी किया जा सकता है।

मान लीजिए आप 20 साल के लिए 8.5% की ब्याज दर पर 30 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं। आपकी मासिक ईएमआई 26,035 रुपए बनती है। 20 वर्षों के दौरान आप 30 लाख मूलधन समेत 62.5 लाख रुपए का भुगतान करते हैं।

अब स्मार्ट रणनीतियों का असर देखें

 हर साल एक एक्स्ट्रा EMI भरें 12 की जगह 13 ईएमआई भरें। बोनस या वार्षिक वेतन वृद्धि का उपयोग करें। परिणाम 20 साल का लोन 3 साल पहले बंद हो सकता है। 5.4 लाख ब्याज में बचेंगे।

हर साल EMI में वृद्धि करें हर साल आय बढ़ने के साथ EMI बढ़ाएं। सालाना 5% वृद्धि बड़ी कारगर। नतीजाः 20 साल का लोन 13 साल में चुक सकता है। 14 लाख ब्याज से बचेंगे।

यह रणनीति शुरुआती वर्षों में ही प्रभावी, क्योंकि पहले कुछ वर्षों में ईएमआई का बड़ा हिस्सा (आमतौर पर 80-90% या अधिक) ब्याज में जाता है। पहले साल में, कुल 2.18 लाख ईएमआई में 1.97 लाख ब्याज होगा। सिर्फ 21,302 मूलधन होगा। शुरुआती 7 वर्षों में, आप 15.75 लाख रुपए का ब्याज चुकाएंगे, जो कि 30 लाख रुपए के मूलधन का आधे से अधिक है। इस दौरान कुल लोन 5.71 लाख कम होगा।

ईएमआई की 17 प्रतिशत एसआईपी शुरू करें 

लोन के साथ 4,500 की मासिक एसआईपी से ब्याज फ्री होगा, 15 लाख की कमाई भी मान लीजिए आप होम लोन की ईएमआई के साथ म्यूचुअल फंड में ₹4500 की मासिक एसआईपी शुरू करते हैं। यह घर की ईएमआई 26,035 का 17% है। सालाना 14% रिटर्न से 20 साल में 52.8 लाख बनेंगे। 


यानी 20 साल का ब्याज घटाकर भी हाथ में 15 लाख अतिरिक्त वेल्थ जमा हो जाएगी। इसके लिए ईएमआई में भी कोई बदलाव नहीं करना पड़ेगा। अगर लक्ष्य जल्दी कर्ज मुक्त होना है, तो ईएमआई बढ़ाने या अतिरिक्त भुगतान की रणनीति चुनें। अगर 20 साल निवेश करते हुए कुछ एक्स्ट्रा पैसा कमाना चाहते हैं तो ईएमआई के साथ एसआईपी की रणनीति चुनें।

होम लोन 20 साल का बोझ नहीं होना चाहिए। स्मार्ट प्लानिंग से आप ब्याज के बोझ को कम कर सकते हैं। छोटा सा वित्तीय निर्णय आपके अगले 20 वर्षों को नया आकार दे सकता है।