Rashifal Aaj Ka 20 August 2025 : आज इन राशियों के लिए खुलेंगें किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन बुधवार का राशिफल
Horoscope 20 August 2025 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 20 अगस्त को बुधवार है। आइए जानते हैं, 20 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : भाग्योदय संभव है। सहकर्मी आगे बढ़कर सहयोग करेंगे। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, सफलता मिलेगी। जानबूझकर कुछ लोग भ्रमित करेंगे।
वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : रुकी हुई योजना शुरू हो सकती है। समय पर काम पूरा करना चुनौती बन सकता है। व्यापारिक लाभ की स्थिति बनेगी। अटका धन मिलने के आसार हैं। नए सौदे हाथ आने से लाभ मिलेगा।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार से राहत मिलेगी। परिचितों के कारण नुकसान हो सकता है। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर हो सकती है।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : बुजुर्गों अथवा बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। अधिकारी आपकी लापरवाही से नाराज हो सकते हैं। जल्दी काम निपटाने का दबाव बनेगा।
सिंह : शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : लम्बे समय से जो काम अटके थे, उनके समाधान का मन बनेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने होंगे। आकस्मिक समस्या आने से मन अशांत रहेगा।
कन्या : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : सोच-समझकरयोजना में निवेश करें, लाभ होगा। नए संपर्क तरक्की में सहायक रहेंगे। अपने मधुर व्यवहार से सबको प्रभावित कर लेंगे। दुविधा प्रगति में बाधक रहेगी। पुराने मामले सुलझेंगे।Aaj KA Rashifal
तुला : शुभ अंक १, शुभ रंग आसमानी : समय पक्ष का होने से थोड़े प्रयास में बड़ी सफलता मिलेगी। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। विरोधी उलझने की कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ अंक 3 शुभ रंग सफेद : व्यर्थ के झगड़ों से मन दुखी रहेगा। आपकी योजना पहले ही उजागर होने से पूरी होना मुश्किल है। उधार दिया धन वसूलने से संबंध बिगड़ सकते हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
धनु : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : रुके हुए काम सहज ही पूरे होंगे। अपनी ताकत को सकारात्मक दिशा दें, कॅरियर में बेहतर सफलता मिलेगी। बुजुगों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : सबको साथ लेकर चलने की कोशिश सफल रहेगी। युवाओं को कॅरियर में नए लक्ष्य हासिल होंगे। आयात-निर्यात से अच्छा लाभ मिल सकता है। मेहनत के बावजूद लाभ मिलना मुश्किल है।
:
कुंभ : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला संपकों का लाभलेने में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़कर खुशी होगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : स्वास्थ्य में उतार -चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थी परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। भूमि-भवन अथवा ऑफिस के रखरखाव पर बड़झा खर्च संभव है। नए सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा।Aaj KA Rashifal