Movie prime

Aaj Ka Rashifal 14 August : वीरवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा काफी शुभ, पढ़ें आज मेष से लेकर मीन तक सभी का राशिफल

वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी कार्यस्थल की समस्याओं से निपटने में कामयाब रहेंगे। संतान के भाग्योदय से प्रसत्रता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से सुकून मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

 
rashifal25 may

Aaj 14 August Ka Rashifal : मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : समस्या के समाधान की राह आसान होगी। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह लाभदायी हो सकती है। निजी संपकों का लाभमिलेगा। दौडधूप करके निजी काम करवा लेंगे। धैर्य रखें।4 

वृष : शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल: नए रिश्ते भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। अटका धन मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों के व्यवहार से मन दुखी होगा। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना बनेगी।

मिथुन : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जोखिम उठाने से बचें।

कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: लोग जानबूझकर नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। विरोधियों की साजिश का पर्दाफाश कर सकते हैं। जहां से उम्मीद खो चुके थे वहीं से लाभ की संभावना बनेगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : कामकाज को लेकर कार्यस्थल पर टकराव बढ़ सकता है। भाग्य से कुछ अच्छी योजनाएं हाथ आ सकती हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर बनेंगे। कानूनी मामले परेशान कर सकते हैं।

कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : प्रियजन से उपहार पाकर मन खुश होगा। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहें, लोग फायदा उठा सकते हैं। धीमी गति से चल रहे कायों में तेजी आएगी। विनम्र रहें।

तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। अपनों से मुलाकात सुखद रहेगी। आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, सब का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी.

वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी कार्यस्थल की समस्याओं से निपटने में कामयाब रहेंगे। संतान के भाग्योदय से प्रसत्रता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से सुकून मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु : शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : धन की कमी के चलते जरूरी काम अटक सकते हैं। अधिकारी आपके मनमाने रवैये से नाराज होंगे। सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी अदालती मामले आसानी से सुलझेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से मुश्किल बढ़ सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

कुंभ : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : भूमि-भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया जोश भर सकती है। यात्रा में सावधानी बरतें, नुकसान का भय बनेगा। धन लाभ होगा।

मीन : शुभ अंक 2, शुभ रंग महरून : पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार से राहत संभव है। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ की संभावना बनेगी। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित रहेंगे।