Mustred Price : तेल मिलों की खरीद कम होने से सरसों के भाव पर बना असमंजस, कीमत हुई स्थिर
तेल मिलों की खरीद कम होने से सरसों के भाव पर बना असमंजस, कीमत हुई स्थिर
Mustred Price : बढ़ी हुई कीमतों में तेल मिलों की खरीद कम होने के कारण घरेलू बाजार में सरसों की कीमत स्थिर हो गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 6,725 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर हो गए। इस दौरान प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर 5 लाख बोरियों की रह गई। Mustred Price
शाम के सत्र में ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों की खरीद कीमतों में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की। विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मलेशिया में पाम तेल के दाम शाम के सत्र में एक फीसदी से ज्यादा कमजोर हुए, वहीं शिकागो में भी सोया तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Mustred Price
चीन के डालियान कमोडिटी एक्सचेंज में भी खाद्य तेलों के दाम कमजोर हुए। व्यापारियों के अनुसार मलेशियाई में इन्वेंट्री बढ़ने के साथ ही शिकागो में सोया तेल वायदा में गिरावट आई है। अत-घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में अभी बड़ी तेजी मानकर व्यापार नहीं करना चाहिए। उत्पादक राज्यों की मंडियों में सरसों तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है।Mustred Price