Movie prime

Petrol Diesel Rate Today 30 May: शुक्रवार सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, फटाफट करें चेक कहां हुआ सस्ता 

आज इतने में मिल रहा एक लीटर पेट्रोल-डीजल 

 
petrol diesel rate today 30 may

Petrol Diesel Rate Today 30 May: कच्चे तेल की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिस कारण भारत में भी पेट्रोल और डीजल ली कीमतों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, लेकिन इसका असर आम ग्राहकों की जेब पर नहीं पड़ा है। 

एक साल से ज्यादा हो गया है, पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता बनी हुई है। आज शुक्रवार, 30 मई, 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। कीमत में स्थिरता देखने को मिली। अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाना चाहते हैं तो पहले हम आपको कुछ महानगरों और अन्य शहरों में भी रेट की जानकारी देंगे। 

जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां भारतीय बाजार में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ज्यादा नजर आती हैं।  

आज देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत: Petrol Diesel Price Today 30 May 
- दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.62 रुपये और डीजल 87.70 रुपये प्रति लीटर है।
-  मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 103.40 रुपये और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 103.99 रुपये और डीजल 90.79 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 100.71 रुपये और डीजल 92.47 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत: Petrol Diesel Price Today 30 May 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
प्रयागराज 94.62 87.82
आंध्र प्रदेश 108.33 96.25
बिहार 105.50 92.49
छत्तीसगढ़ 100.35 93.39
कर्नाटक 102.98 88.98
केरल 107.38 96.15
मध्य प्रदेश 106.23 91.69
महाराष्ट्र 103.45 89.97
ओडिशा 101.34 92.97
राजस्थान 104.73 90.14
सिक्किम 101.75 88.95
तमिलनाडु 100.74 92.39
तेलंगाना 107.47 95.75
पश्चिम बंगाल 104.92 91.73
अंडमान और निकोबार 82.34 78.23
अरुणाचल प्रदेश 90.69 80.22
असम 98.15 89.42
चंडीगढ़ 94.35 82.46
दादरा और नगर हवेली 92.54 88.55
दमन और दीव 92.36 87.78