Rajasthan: सितंबर में पहली बार बीकानेर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई वंदेभारत रेल, टाइम टेबल जारी
Bikaner To Delhi Vande Bharat Tran : राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। जल्द ही राजस्थान में वंदेभारत ट्रेन की डबल एंट्री होने से कई जिलों का सफर आसान होने वाला है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इनके लिए नई रैंक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी।
जानकारी के अनुसार बता दे की रेलवे ने जोधपुर के साथ-साथ बीकानेर को भी वंदेभारत ट्रेन से जोड़ने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनें दिल्ली कैंट तक संचालित होंगी।
चूरू के रास्ते जा सकती है
माना जा रहा है कि ये रेल बीकानेर से दिल्ली का सफर चूरू होते हुए पूरा करेगी। चूरू में रेल का ठहराव होगा या नहीं? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। रेलवे के अधिकारी ये बताने की स्थिति में भी नहीं है कि रेल कब से शुरू होगी और कहां-कहां ठहराव करेगी।
कितने समय में ये रेल बीकानेर से दिल्ली और दिल्ली से बीकानेर आ जाएगी? इस बारे में भी स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में रेलवे इसका रूट तय करने के साथ ही समय भी स्पष्ट कर देगी।
बीकानेर से दिल्ली के लिए है चार रेल
बीकानेर से दिल्ली के लिए वर्तमान में सराय रोहिला जाना पड़ता है। इसके लिए अभी चार रेल गाड़ियां नियमित रूप से चल रही है। जिसमें एक सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर रवाना होती है और शाम पांच बजकर बीस मिनट पर सराय रोहिला स्टेशन पहुंच जाती है।
इसके अलावा पौने पांच बजे रवाना होने वाली बीकानेर दिल्ली सुपरफास्ट सुबह सात बजकर बीस मिनट पर पहुंचती है। इसी तरह अवध आसाम एक्सप्रेस शाम सात बजकर पचास मिनट पर रवाना होती है और सुबह सात बजे दिल्ली पहुंचती है।
वहीं रात को दस बजकर बीस मिनट पर रवाना होने वाली एक्सप्रेस रेल सुबह छह बजकर पांच मिनट पर सराय रोहिला पहुंच जाती है। वहीं स्पेशल दिनों में दुरंतो एक्सप्रेस सुबह बारह बजकर दस मिनट पर रवाना होकर शाम को साढ़े सात बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है

