Movie prime

 सरसों और सोयाबीन की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, देखें आज सभी फसलों के ताजा Mandi Bhav

मंडी में2 करोड़ रुपए से अधिक का सोयाबीन मंडी नीलाम में किसानों ने बेचा। अधिकतम भाव 4600 के रहे, जबकि सोयाबीन प्लांट के खरीदी ऑफर नीमच लाइन 4600, इंदौर लाइन 4550 से 4575 रुपए के रहे। प्लांट ने करीब 225 रुपए की तेजी कर दी।
 
 सरसों और सोयाबीन की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, देखें आज सभी फसलों के ताजा Mandi Bhav

Mandi Bhav 26 july 2025 : सोयाबीन के भाव में अब तक 200 रुपए से अधिक की तेजी आ चुकी है। सरसों के भाव 7000 के पार होने के बाद सोयाबीन पर दबाव आने से ही यह तेजी बताई जा रही है।

मंडी में शुक्रवार को 2 करोड़ रुपए से अधिक का सोयाबीन मंडी नीलाम में किसानों ने बेचा। अधिकतम भाव 4600 के रहे, जबकि सोयाबीन प्लांट के खरीदी ऑफर नीमच लाइन 4600, इंदौर लाइन 4550 से 4575 रुपए के रहे। प्लांट ने करीब 225 रुपए की तेजी कर दी।

इतने अधिक भाव पर भी सोयाबीन की खली का व्यापार नहीं मिलने की खबर है। ऐसे में तेजी कितनी टिक पाएगी, यह स्पष्ट भी नहीं है।

सोयाबीन कारोबारी अमर अग्रवाल के अनुसार जल्दी आई तेजी को स्थाई तेजी नहीं माना जा सकता है। इधर, बड़वई के किसान पर्वतसिंह पटेल ने बताया इस समय किसानी स्टॉक 3 साल पुराना डंप होने से 100 से 200 रुपए की तेजी में बेचने नहीं आते हैं।

बड़े किसानों के पास असीमित उपज के भंडार होने से इस समय के भाव पर बेचना उचित नहीं मानते हैं। व्यापारी स्टॉक एक से सवा लाख बोरी का # है, इसमें से 10,000 क्विंटल की बिक्री ही हो पाई है।