Movie prime

Tecno Spark Go 2: ₹8,000 में iPhone 16 जैसा लुक,24 जून को लॉन्च होगा स्टाइलिश नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

Tecno Spark Go 2 भारत में 24 जून को होगा लॉन्च यह फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन Unisoc T615 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
Tecno Spark Go 2

Tecno Spark Go 2 : नई दिल्ली। Tecno Spark Go 1 को भारत में Unisoc T615 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर Tecno Spark Go 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन को 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से आने वाले स्मार्टफोन के बारे में भी काफी जानकारी सामने आई है। यहां फोन के स्पेसिफिकेशन और अन्य विवरण दिए गए हैं।


Tecno Spark Go दो कलर ऑप्शन में आता है।
 


Tecno Spark Go 2 चार कलर ऑप्शन-ब्लैक, व्हाइट, लाइट ब्लू या Cyan और लाइट गोल्ड में उपलब्ध होगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इसका बैक पैनल काफी हद तक iPhone 16 जैसा दिखता है।



Tecno Spark Go 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे भारत में समान विनिर्देशों के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन में 6.67-इंच की FHD + डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है।



Tecno Spark Go 2 में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।


Tecno Spark Go 2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर के साथ भी आता है।



कीमत क्या होगी?



भारत में Tecno Spark Go 2 की शुरुआती कीमत Rs. 8, 999। स्पार्क गो 1 को भारत में 7,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।