Movie prime

Toll Plaza New Rule: NHAI ने बदल दिए टोल प्लाजा के ये नियम, यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

जाने डिटेल्स में  

 
toll plaza new rule

Toll Plaza New Rule: एनएचएआई ने टोल नियमों में दूरी में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, दोनों टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम दूरी 60 किलोमीटर होगी।

एनएचएआई के अनुसार, अब दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किमी की दूरी होनी चाहिए। यह नियम नए और प्रस्तावित टोल प्लाजा पर लागू होगा। इस नियम को समीक्षा के बाद पहले से निर्मित टोल प्लाजा पर लागू किया जा सकता है। Toll Plaza New Rule

इस नए नियम के बाद अब यात्रियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। इसका उद्देश्य यात्रियों को बार-बार टोल देने से राहत प्रदान करना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। (एनएचएआई टोल प्लाजा नया नियम)

काफी समय से यात्रियों की शिकायतें मिल रही थी कि, छोटे अंतराल पर ही टोल टैक्स वसूला जा रहा है। शिकायतों के अनुसार, सिर्फ 10 से 20 किलोमीटर के भीतर ही दो टोल पाए जाते थे और इससे आम जन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। Toll Plaza New Rule