बीकानेर: दहेज की मांग से तंग विवाहिता ने ज़हरीला पदार्थ खाकर दी जान, भाई ने इन लोगों पर दर्ज करवाया मुकदमा
Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक विवाहिता द्वारा जहरीलापदार्थ खाने से मौत हो गई है।
वहीँ इस मामले के आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस सम्बंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
बता दे की 25 अप्रैल को मृतका के भाई को उसकी बहन रुखसाना ने फोन किया कि अफसाना के साथ उसके पति अकबर, ससुर सदीक खां, सास नचा, जेठ सिकन्दर ने मारपीट की थी। अफसाना ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
वहीँ ताजा जानकारी के अनुसार बता दे की भाई ने रामपुर बस्ती निवासी शहजाद अली ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
शहजाद अली ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसने अपनी छोटी बहन रुखसाना व अफसाना की निकाह चांडासर निवासी सदीक खां के पुत्र असगर अली और अकबर अली के साथ किया था।
दहेज को लेकर बार बार करते थे तंग
निकाह के बाद उसकी बहन अफसाना को उसका पति अकबर, ससुर सदीक खां, सास नचा, जेठ सिकन्दर अली आदि कम दहेज लाने की बात को लेकर तंग करने लगे। कई बार पंचायत हुई मगर वे नहीं माने।
वहीँ 25 अप्रैल को उसकी बहन रुखसाना ने फोन किया कि अफसाना के साथ उसके पति अकबर, ससुर सदीक खां, सास नचा, जेठ सिकन्दर ने मारपीट की थी। जिसके बाद तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।