Movie prime

Bikaner:-जान से मारने की नीयत से घर पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार

 
Bikaner:-जान से मारने की नीयत से घर पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के कोलायत में कुछ दिन पहले अवैध हथियार के साथ घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोलायत के हदां थाना क्षेत्र के गांव खारिया मल्लिनाथ का है जहां पंचायत भवन के आगे निर्माणाधीन मकान के पास आकर कुछ लोगों ने धमकी दी थी। फिर मकान के पास।पहुंचकर दहशत फैलाते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और पुलिस के आने से पहले वहां से भाग गए थे।  उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने जगदीश प्रसाद व रामदयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जगदीश प्रसाद बिश्नोई उम्र 54 साल निवासी जम्भेश्वर मोहल्ला खारिया मल्लिनाथ और रामदयाल।बिश्नोई उम्र 35 साल निवासी खारिया मल्लिनाथ शामिल है। इन दोनों के खिलाफ अब आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों को गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामद करने और इन्हें बेचने वाले का पता लगाया जा रहा है। इनकी रही अहम भूमिका उप निरीक्षक ओमप्रकाश सुथार, एएसआई रामस्वरूप, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद, धर्मेंद्र, कांस्टेबल राणाराम, निर्मल और राम सिंह की भूमिका रही