Movie prime

डेढ़ करोड़ की लूट करने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, शहर में हुई बड़ी लूट के मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के  हत्थे। आपको बता दे कि  2 अप्रेल की शाम करीब सवा चार बजे बीछवाल थाना क्षेत्र में अनाज व्यापारी रामावतार सारस्वत के यहां काम करने वाला मुकेश सारस्वत व संपत सारस्वत स्कूटी पर एक करोड़ 43 लाख रुपए लेकर घर जा रहे थे।

इन्द्रा कॉलोनी में भैरुंजी मंदिर के पास बदमाश कार में आए। स्कूटी के आगे कार को खड़ा कर रुकवाया और रुपयों का बैग छीन कर ले गए थे।

इस बड़ी लूट के मामले में पुलिस के हाथ लगी सफलता दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
SP कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। बीछवाल पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त टीम बना कर मुख्य आरोपी चांद सिंह और अंशुल सिंह को गिरफ़्तार किया है।

दोनों आरोपियों पर बीस-बीस हजार की इनाम घोषित भी किया गया था। एएसपी सौरभ तिवारी ने बताया कि आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। साइबर सेल के इन्वेस्टिगेशन के बाद आरोपियों के छुपे होने के ठिकाने का पता लगा कर डीएसटी के एएसआई दीपक यादव ने अहम भूमिका निभाई है। फिलाल आरोपी से लूट की कितनी राशि बरामद की गई उसकी जानकारी नही।


गिरफ्तारी में शामिल विशेष टीम:विशाल जांगिड़, प्रशिक्षु आईपीएस, बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह, एएसआई दीपक यादव, कांस्टेबल दिलीप सिंह, देवेंद्र, श्रीराम, सूर्य प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।