Movie prime

दिन दहाड़े चोरो ने करणी माता मंदिर में की सेंधमारी, करीब 900 चांदी और सोने के छत्र किये पार

 
,,

THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-चोरो ने बनाया करणी माता मंदिर को निशाना,ताले तोड़ चुराए सोने चांदी के छत्र,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।

कितासर भाटियान स्थित रोहिड़ा धाम करणी माता मंदिर के पुजारी ने गोकुल राम ने दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार दोपहर को 12 बजे वह मंदिर के पट बंद कर के घर चला गया था। शाम को करीब 4:30बजे वापस लौटा तो देखा कि मंदिर के ताले टूटे है।अंदर सारा सामान  बिखरा पड़ा था।

मंदिर में रखे हुए चांदी के करीब 900 छत्र और सोने के तीन छत्र गायब थे।कोई अज्ञात व्यक्ति उनको चुरा कर ले गया है। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।