जेल में बंद केजरीवाल... बाहर पत्नी ने ले लिया ये फैसला; दिल्ली में सबसे बड़ा सियासी उलटफेर!
Jun 6, 2024, 21:14 IST
THE BIKANER NEWS:-दिल्ली में लोकसभा चुनाव खत्म हुए अभी चार दिन भी नहीं हुए। इस बीच एक बड़ी खबर आ गई है। यह खबर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर है। आज सुनीता केजरीवाल के नेतृत्व में सीएम आवास पर हुई विधायकों की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। जिसमें कहा गया कि AAP आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। कांग्रेस के साथ उसका कोई गठबंधन नहीं होगा। सुनीता केजरीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में फैसला इस बात का एलान खुद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) के नेतृत्व में सीएम आवास पर हुई विधायकों की बैठक के बाद हुआ। बैठक के बाद कहा गया कि AAP आगामी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) अकेले लड़ेगी। कांग्रेस (Delhi Congress) के साथ उसका कोई गठबंधन नहीं होगा। हालांकि इस बात का अंदेशा पहले से ही था क्योंकि जब भी अरविंद केजरीवाल से इस गठबंधन को लेकर सवाल किया जा रहा था। तब वह जवाब में यह कहते थे कि यह कोई अरेंज मैरिज नहीं है। देश को और विपक्ष को अभी एकजुट होने की जरूरत है। इसलिए यह गठबंधन किया गया है।