97 वर्षीय कार सेवक घेवर चंद जोशी एवम साले की होली निवासी बद्री राजपुरोहित सहित 20 से ज्यादा का सम्मान
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:- | वंदे मातरम् टीम ने शनिवार को 1990 और 1992 के 20 कारसेवकों
का सम्मान उनके घर जाकर किया। 97 वर्षीय कारसेवक घेवर चंद जोशी का सम्मान करने पर भावुक हो गए। उन्होंने अस्वस्थ होने के बावजूद जय श्री राम।का नारा लगाया। वन्दे मातरम् टीम के विजय कोचर ने बताया की बीकानेर से 1990 और 1992 में कार सेवको में शरद राम कोठारी बंधु अयोध्या में शहीद
हो गए कुछ कार सेवकों को चोटें आई थी। सम्मान करने वाले कार सेवकों में।महेश खत्री, चंद्र मोहन सिंह बडगुजर, भवानी सिंह बीका, सत्यनारायण व्यास, सरेश कच्छावा, जगदीश ओझा, सतीश किराड़ू आदि थे। सम्मान करने वालों में टीम के नतसिंग भाटी,शिवदयाल उपाध्याय, जुगल किशोर किराड़ू,विनोद जोशी, आनंद गौड़ आदि साथ रहे।
कार सेवक बद्री राजपुरोहित का सम्मान
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को साले की होली चौक निवासी वर्ष 1990 में मुरादाबाद में कार सेवक के रूप में बद्री सिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया
रूप में बद्रा सिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया। इस उपलक्ष्य में पंडित दाऊलाल किराडू द्वारा विधि-विधान से तिलक
एवं मंत्रोच्चार किया गया। मोहल्ले के वरिष्ठ गोपालक
बृज नारायण किराडू द्वारा कार सेवक बद्रीसिंह राजपुरोहित को श्रीफल, शॉल व साफा पहनाकर सम्मान किया किया। इस अवसर पर मूलचंद हर्ष, भगवान कल्ला, नारायण दास कल्ला, शांति लाल सेवग, गिरिराज व्यास (जय तारा), शंकर जोशी, किसन किराडू आदि लोग उपस्थित थे.