Delhi Metro: दिल्ली में आंधी-बारिश से ब्लू लाइन मेट्रो ठप, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
Delhi Metro: दिल्ली में रविवार सुबह आंधी के कारण ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित रही। पेड़ की टहनी ओएचई में फंसने से राजेंद्र प्लेस और करोल बाग के बीच सेवा प्रभावित हुई। मरम्मत के बाद सुबह 704 बजे परिचालन सामान्य हुआ लेकिन कुछ समय बाद करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच फिर बाधा आई। दोपहर 1247 बजे सेवा पूरी तरह सामान्य हो गई।
इसके कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार होने के कारण इसका असर कम रहा। डीएमआरसी का कहना है कि आंधी में पेड़ की एक टहनी टूटकर ओएचई में फंस गई। इसके कारण राजेंद्र प्लेस और करोल बाग स्टेशनों के बीच सुबह 5:54 से 7:04 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रही।
इस दौरान द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली के बीच सीधी मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रही। टहनी को हटाने और ओएचई की मरम्मत के बाद सुबह 7:04 बजे परिचालन सामान्य हो गया।
इसके बाद सुबह 11:21 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक करोल बाग और कीर्ति नगर के बीच परिचालन प्रभावित रहा। दोपहर 12:47 बजे ब्लू लाइन पर मेट्रो परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया।