Movie prime

इस शहर में मिलेगा मुंबई जैसा मजा, सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी डबल-डेकर बसें

मिली मंजूरी, प्रस्ताव हुआ पास

 
double decker buses in up

Double Decker Buses in UP: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है। शुरुआती ट्रायल में नोएडा के मोरना डिपो से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक दो बसें चलेंगी। जरूरत के हिसाब से इस सेवा का विस्तार जेवर तक भी किया जा सकता है। डिपो को जल्द ही बसें मिल जाएंगी। 

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने पहले चरण में पूरे प्रदेश में ऐसी 20 बसें चलाने का फैसला किया है। डबल डेकर बस सेवा से यात्रियों की अच्छी खासी संख्या आकर्षित हो सकती है, क्योंकि यह रूट काफी व्यस्त रहता है। फिलहाल मोरना डिपो से परी चौक और जेवर तक सामान्य बसें चल रही हैं। जागरण डॉट कॉम के सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन पहले हुई राज्य स्तरीय बैठक में डबल डेकर बसें चलाने का फैसला लिया गया। 

डिपो प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दो बसों से ट्रायल किया जाएगा और सफल होने पर डबल डेकर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बसें आने के बाद उनके स्टॉपेज, किराए और समय को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। मोरना डिपो पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। बिजली कनेक्शन लगने के बाद यहां इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। 

अलीगढ़, आगरा व अन्य जिलों से होकर अपने गंतव्य तक जाने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी यहां चार्ज हो सकेंगी। फिलहाल मोरना डिपो से परी चौक व जेवर तक सीएनजी बसें चल रही हैं। सेक्टर-37 से परी चौक तक भी ये बसें चलती हैं। डबल डेकर बसों के संचालन से एक बार में अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।