Movie prime

Haryana Aaj Ka Mausam: हरियाणा के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी, इस दिन बारिश की भविष्यवाणी 

जाने आज कैसा रहेगा मौसम  

 
haryana aaj ka mausam

Haryana Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में हीट वेव की भविष्यवाणी की है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी ने राज्य के 13 जिलों मेंलू का रेड अलर्ट जारी किया है। सिरसा, हिसार, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी और चरखी दादरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को लू जारी रहेगीऔर मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा।

हरियाणा में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। राज्य में 26 और 27 अप्रैल को तापमान में कुछ गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज और कल हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आज गर्मी अपने चरम पर होगी, जिससे आर्द्रता बढ़ेगी और शाम तक बारिश होने की संभावना है।

आने वाले दिनों में राज्य में हवा की गति सामान्य रहेगी। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। ये बारिश के समय और ज्यादा बढ़ जाएंगी।