Haryana Mausam Update: हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा Monsoon, मौसम विभाग ने दी किसानों को ये सलाह
जाने मौसम का पूर्वानुमान
Haryana Mausam Update: हरियाणा के अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि पिछले दो दिनों से राज्य में मौसम बदल रहा है। उन्होंने कहा, "जैसा कि पहले भविष्यवाणी की गई थी, हरियाणा के ज्यादातर हिस्साओं में तेज आंधी के साथ हल्की से माध्यम बारिश हो रही है।"
उन्होंने कहा कि कल तक मौसम में ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। मदनलाल खीचड़ ने कहा कि 2 जून की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण हरियाणा में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मानसून की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मानसून भारत में दस्तक दे चूका है, अभी मध्य भारत में मानसून की एंट्री हुई है।
जून के अंत तक मानसून के हरियाणा पहुंचने की संभावना है। हालांकि मानसून की गति बहुत तेज देखी जा रही है, फिर भी हरियाणा की ओर बढ़ने में कुछ और समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और प्री मानसून एक्टिविटी 20 जून से शुरू हो रही है, इसलिए तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।
अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। किसानों को मौसम परिवर्तन को देखते हुए ही फसल लगाने की सलाह दी जाती है; यदि सब्जी और फलों के पौधों में पानी की आवश्यकता हो, तो हल्की सिंचाई प्रदान की जा सकती है।