Movie prime

Haryana News: राजस्व विभाग में मचेगा हड़कंप, 129 भ्रष्ट कर्मियों पर सरकार की नजर, जल्द होगा बड़ा एक्शन

 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभाग के 129 अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की फाइल को अपनी मंजूरी दे दी है। कार्रवाई के दायरे में आने वाले अधिकारियों की संख्या तीन बार बदली गई है। पहले यह सूची 100 से कम थी, जो जांच के बाद धीरे-धीरे बढ़ती गई। हरियाणा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के निर्देश पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा के प्रस्ताव पर कार्रवाई की अनुमति दे दी है।



कोरोना काल के दौरान, राज्य के कई जिलों में नियम 7ए की एनओसी के बिना हजारों रजिस्ट्रियां बनाई गईं। उस समय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला राजस्व विभाग के प्रमुख थे। जांच के बाद, राजस्व विभाग द्वारा 129 नायब तहसीलदारों, तहसीलदारों और डी. आर. ओ. के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया, जिसे मंगलवार रात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी।Haryana News



विभाग के प्रस्ताव में, हरियाणा सिविल सेवा संहिता के नियम 7 में उन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र का मसौदा तैयार किया गया है जिन्होंने बिना एनओसी के 50 से अधिक रजिस्ट्रियां की हैं। साथ ही 50 से कम रजिस्ट्री बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियम 8 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोप पत्र दो से तीन चरणों में जारी किए जाएंगे।Haryana News