Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी का तांडव जारी, अभी और बढ़ेगा तापमान, ये शहर रहा सबसे गर्म
Movie prime

Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी का तांडव जारी, अभी और बढ़ेगा तापमान, ये शहर रहा सबसे गर्म 

जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

 
haryana weather alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम साफ़ रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी के चलते तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। बतादें कि, बीते शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई थी, इस कारण 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में  गिरावट दर्ज की गई थी। 

ये शहर रहा सबसे गर्म:
हरियाणा का शनिवार को सबसे गर्म शहर हिसार रहा। हिसार में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल को मौसम में बदलाव का असर उत्तरी हरियाणा के जिलों में पड़ सकता है। 

इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री की छलांग लगा सकता है। अम्बाला का तापमान शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

इन जिलों में तापमान 41 डिग्री पार:
मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार, नारनौल, सिरसा, भिवानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। आने वाले समय में इसमें और ज्यादा वृद्धि हो सकती है।