Movie prime

Haryana Weather Alert : आज हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज अंधड़ के साथ होगी बारिश, जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान 

आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। हालांकि, पानीपत में आज सुबह से ही बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।Haryana Weather Update

 
Haryana Weather Alert : आज हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज अंधड़ के साथ होगी बारिश, जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान 

Haryana Weather Update :  हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन शनिवार शाम को कई जिलों में तेज बारिश हुई जिनमें हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल हैं। वहीं फतेहाबाद में तो सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया।
 

बता दें कि मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। हालांकि, पानीपत में आज सुबह से ही बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।Haryana Weather Update

बताया जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।Haryana Weather Update

हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

 26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। देर रात मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। Haryana Weather Update