Movie prime

Haryana Weather Forecast: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश पर लगेगा 'ब्रेक', गर्मी फिर से बरपाएगी कहर! जाने मौसम का हाल 

जाने मौसम का पूर्वानुमान  

 
haryana weather forecast

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में बारिश के बाद मौसम फिर से बदल गया है। बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार हरियाणा में तापमान अब दोबारा से बढ़ने लगेगा और गर्मी बढ़ने लगेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज 7 जून से उत्तर-पूर्वी हवाओं में बदलाव की संभावना है, जिसके कारण 7 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

हरियाणा में बढ़ा पारा:
हरियाणा में तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में, हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। हरियाणा में, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। इसके बाद गुरुग्राम में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कब आएगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में जून के आखिरी हफ्ते तक मानसून के आने की संभावना है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि, इस बार बारिश भी अच्छी होगी। किसानों के लिए भी अच्छी खबर है।