Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ढ़ाएगी कहर, सिरसा रहा सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट
जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम का हाल
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पूर्व गर्मी की लहर जारी है। आईएमडी ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने 5 जिलों-सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और रोहतक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी ने कहा कि अगले 4 दिनों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पंचकूला में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि इसी तरह की मौसम की स्थिति 13 जून तक जारी रहेगी।
मौसम विभाब ने बताया कि 13 जून तक हरियाणा राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा हरियाणा में मौसम का हाल:
10 जून - सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट।
11 जून - सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, हिसार और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट।
12 जून - हिसार, गुरुग्राम, पलवल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, चरखीदादरी, मेवात, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में येल्लो अलर्ट और बाकि जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
13 जून - सिरसा, रेवाड़ी, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और करनाल में येल्लो अलर्ट और बाकी जिलों में मौसम साफ़ रहने की संभावना है।