Movie prime

Haryana Weather Update: राहत की खबर! हरियाणा में बारिश को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, इस दिन से बरसेंगे मेघा 

जाने मौसम का पूर्वानुमान 

 
haryana weather update

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। जैसे-जैसे जून का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे तापमान भी बढ़ रहा है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, हिसार, जींद, फतेहाबाद और रोहतक में अधिकतम तापमान दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14,15,16 जून को बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बारिश से हरियाणा के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

मौसम की चेतावनी भी जारी की गई है। साथ ही, आम जनता से केवल तभी जाने का आग्रह किया जाता है जब दोपहर में कुछ काम हो अन्यथा घर या कार्यालय में रहें।

ये जिला रहा सबसे गर्म:
हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय भयानक हीट वेव चलती रही। दूसरी तरफ, हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया इसके पीछे का कारण, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएँ मानी जाती हैं, जो दिन के दौरान तापमान को और बढ़ा रही हैं।