Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Haryana Weather : हरियाणा में मानसून की तीव्रता बढ़ गई है। हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। चरखी दादरी, नूंह और झज्जर सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश की संभावना है। 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। राज्य में इस मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में अब तक सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।Haryana Weather
मानसून के कमजोर होने के कारण राज्य में 25 जुलाई से कम बारिश होगी। 25 जुलाई के लिए राज्य के किसी भी जिले में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 26 जुलाई को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस बीच, मौसम विभाग ने 27 जून को कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।Haryana Weather