Heavy Rain Alert: आज से 7 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 11 से अधिक राज्यों में विकराल बारिश का मचेगा तांडव, लोग रहे सतर्क
उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार अब चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
Heavy Rain Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 सितंबर से 7 सितंबर तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी ( Heavy Rain Alert) किया है। यह चेतावनी केवल सामान्य बारिश की नहीं है-कई राज्यों में हालात गंभीर हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है और वहां रेड अलर्ट (RED Alert) जारी कर दिया गया है। इसका सीधा अर्थ है कि इन इलाकों में जलभराव, भूस्खलन, सड़क अवरोध और बाढ़ जैसी आपदाएं कभी भी सामने आ सकती हैं। लोगों को घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी गई है और प्रशासन को उच्चतम स्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत के विभिन्न हिस्सों में मानसून का असर अब विकराल रूप ले चुका है। देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश ( Heavy Rain ALert) का सिलसिला जारी है, और मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार अब चेतावनी के स्तर पर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार को कुछ स्थानों पर बेहद भीषण वर्षा हो सकती है, जिसके चलते भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की आशंका बनी हुई है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिन भीषण बारिश लेकर आएंगे। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 3 और 4 सितंबर को कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश में 4 और 7 सितंबर को भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। तेज हवाएं, बिजली गिरने और संभावित भूस्खलन की वजह से इन राज्यों में भी सतर्कता बेहद जरूरी है।
केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे दक्षिण भारतीय राज्य भी भारी बारिश से अछूते नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर तक इन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 7 सितंबर तक रुक-रुक कर भारी बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी है, लेकिन बीते मंगलवार को दिन के कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट ( Red Alert ) घोषित किया गया था, जब अचानक आई मूसलाधार बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश जम्मू-कश्मीर से मध्य प्रदेश तक फैले ट्रफ, हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती दबाव और पश्चिमी विक्षोभ ( Western disturbance) के मेल से हुई। आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन अचानक तेज बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।