Movie prime

अगले कुछ घंटों में हरियाणा के इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट 

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 11 जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात) में 30 से 50 प्रतिशत और 6 जिलों (जींद, पानीपत, कैथल, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) में 30 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 31 मई से 3 जून तक बारिश होने की उम्मीद है।
 
अगले कुछ घंटों में हरियाणा के इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, जानें ताजा अपडेट 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। वहीँ प्रदेश में अगले कुछ घंटों में तेज आदि के साथ बारिश का अनुमान है।  मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है। यह उम्मीद की जाती है कि बारिश के साथ तेज हवा या आंधी, जो की 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। 

जाने कब होगी बारिश:
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 11 जिलों (अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात) में 30 से 50 प्रतिशत और 6 जिलों (जींद, पानीपत, कैथल, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) में 30 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 31 मई से 3 जून तक बारिश होने की उम्मीद है।

सिरसा सबसे गर्म जिला:
पिछले 24 घंटों में मौसम परिवर्तन की बात करें तो राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में केवल कमी दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।

कब आएगा मानसून:
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में जून के आखिरी हफ्ते में मानसून की एंट्री को सकती है। इस बार मानसून के जल्दी आने की उम्मीद है। ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि, इस बार मानसून में बारिश भी अच्छी होगी।