Movie prime

Kal Ka Mausam 14 May: राजस्थान, दिल्ली, यूपी में कैसा रहेगा कल मौसम का हाल? कब होगी Monsoon की एंट्री? 

जाने मौसम का पूर्वानुमान 

 
kal ka mausam 14 may

Kal Ka Mausam 14 May: आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री देखने को मिल सकती है, इसका सीधा असर बिहार, राजस्थान, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। 

इस दौरान कभी धूप खिलेगी और कभी-कभी बारिश होगी। 13 से 17 मई तक मौसम ऐसा ही खेल खेलेगा। इस अवधि के दौरान, तेज आंधी, बिजली की गर्जन, तूफ़ान के साथ बारिश के आसार है। इसके चलते बढ़ती गर्मी में थोड़ा ब्रेक लगेगा। 

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में 16 मई तक तेज बारिश की संभावना है और सौराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

स्काईमेट के अनुसार, अगले 36 घंटों के दौरान मानसून के अंडमान के दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसा अनुमान है कि मानसून 1 जून से पहले केरल में आ जाएगा। यदि ऐसा होता है, तो 2009 के बाद यह पहली बार होगा जब मानसून जल्दी आएगा।

राजस्थान के लिए आंधी, तूफान के साथ बारिश की चेतावनी:
पिछले कुछ दिनों में राजस्थान के कई स्थानों पर बारिश और बिजली के तूफान आए हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सीकर जिले में धूल भरी आंधी आई, जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली की आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सीकर में सबसे अधिक 37 मिमी बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की गतिविधि में कमी और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री रहने की उम्मीद है और कुछ स्थानों पर 'गर्मी' का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में जलवायु शुष्क रहेगी। मौसम विभाग ने एक बार फिर 14 मई को लू चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है। बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला था, जबकि सबसे कम तापमान मेरठ में लगभग 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा? 
दिल्ली में आज यानी कि, मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के लिए सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कल के लिए मौसम विभाग, ने राजधानी में तेज हवाओं की संभावना बताए है। धुप और छांव देखने को मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।